| कैश प्रकरण: बाक्स की कराई गई वीडियोग्राफी by railgenie on 21 March, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | कैश प्रकरण: बाक्स की कराई गई वीडियोग्राफी on 21 March, 2013 - 09:00 AM | |
झांसी। चलती ट्रेन में कैश बैग गायब होने के प्रकरण में जांच टीम ने बाक्स की वीडियोग्राफी कराई। देखा गया कि कहीं कैश बाक्स में कोई छेद तो नहीं, जहां से बैग गिर गए हों।झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर से आए कैश बाक्स से चार स्टेशनों के चोरी गए 2.24 लाख रुपये राजस्व प्रकरण में गठित चार सदस्यीय टीम ने वेतन कार्यालय में रखे कैश बाक्स की वीडियोग्राफी कराई। साथ ही पेटी की जांच कर यह भी देखा कि कहीं उसमें से बैग निकालने की कोई गुंजाइश तो नहीं है। जल्द ही टीम अब एक- एक कर कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। मालूम हो कि बुधवार की रात इलाहाबाद- झांसी पैसेंजर से चौदह स्टेशनों का कैश झांसी लाया गया था, जिसमें कुलपहाड़, बरुआसागर, मटौंध व टेहरका स्टेशनों की थैली गायब मिली थी। इन चारों बैग में दो लाख चौबीस हजार, पांच सौ सत्तावन रुपये रखे हुए थे। | ||