| Indian Railways News => | Topic started by messanger on May 05, 2013 - 15:01:05 PM |
Title - - एनसीआर के सीसीएम, सीनियर डीओएम का तबादला - Amar UjalaPosted by : messanger on May 05, 2013 - 15:01:05 PM |
|
|
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीएस चौहान और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पीके ओझा का तबादला हो गया है। चर्चा है कि इलाहाबाद डिवीजन के कुछ अन्य अफसरों का स्थानांतरण भी जल्द हो सकता है। रेलवे अफसर इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बता रहे हैं लेकिन चर्चा है कि महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर हुआ हादसा इन तबादलों के पीछे है। महाकुंभ के दौरान वाणिज्य, परिचालन और सुरक्षा विभाग की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पिछले दो महीने से चर्चा हो रही थी कि एनसीआर मुख्यालय और इलाहाबाद डिवीजन के पांच अफसरों पर तबादले की गाज गिर सकती है। हालांकि, रेलवे में इसे कार्रवाई के तौर पर नहीं लिया जा रहा है। अफसरों का तर्क है कि कार्यकाल पूरा होने के बाद यह तबादले किए गए हैं। तीन अन्य अफसरों के कार्यकाल भी पूरे हो चुके हैं। ऐसे इन अफसरों के स्थानांतरण के आदेश भी जारी हो सकते हैं। फिलहाल, सीसीएम चौहान को उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस में भेजा गया है। उनकी जगह 1980 बैच के यातायात सेवा के अफसर बद्रीलाल मीना को तैनात किया गया है। मीना ने पदभार भी संभाल लिया है। दूसरी ओर पीके ओझा को जबलपुर भेजा गया है। उनकी जगह अब तक किसी अफसर का नाम घोषित नहीं किया गया है। |