Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 22, 2013 - 14:57:40 PM


Title - - कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
Posted by : railenquiry on Aug 22, 2013 - 14:57:40 PM

कानपुर। रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर पांच जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है। वाराणसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि 5023 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस में 20 अगस्त से एक अतिरिक्त स्लीपर, 5024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 अगस्त से , 5014 काठगोदाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 21 अगस्त को एक अतिरिक्त स्लीपर, 5013 भगत कोठी एक्सप्रेस में 21 और 23 अगस्त को एक स्लीपर, 2541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 21 अगस्त, 2542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त से एक-एक स्लीपर कोच, 5004 चौरीचौरा एक्सप्रेस में 21 अगस्त को गोरखपुर से एक स्लीपर और 5003 चौरीचौरा एक्सप्रेस में 22 अगस्त को कानपुर अनवरगंज से एक अतिरिक्त कोच, 2589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 21 अगस्त और 2590 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 23 अगस्त को सिकंदराबाद से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।