| - दिल्ली के लिए तीन दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेनें by railgenie on 29 August, 2013 - 02:56 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | - दिल्ली के लिए तीन दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेनें on 29 August, 2013 - 02:56 PM | |
इलाहाबाद (ब्यूरो)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं। दिल्ली के लिए घोषित यह ट्रेनें कोलकाता, सियालदह और भुवनेश्वर से चलेंगी और इलाहाबाद जंक्शन पर रुकते हुए जाएंगी। सीपीआरओ संदीप माथुर के मुताबिक गाड़ी संख्या 03125/03126 कोलकाता-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कोलकाता से पांच अक्तूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 13.45 बजे छूटेगी। बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, गया, मुगलसराय होते हुए भोर में 4.35 बजे इलाहाबाद और अपराह्न 13.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार की रात 19.50 बजे छूटकर भोर में 4.25 बजे इलाहाबाद और शाम 18.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03113/03114 सियालदह-नई दिल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन सियालदह से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 23.55 बजे छूटेगी। यह गाड़ी इलाहाबाद दोपहर 12.45 बजे और रात 22.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार की रात 23.45 बजे छूटकर सुबह 9.10 बजे इलाहाबाद और रात 10.45 बजे सियालदह पहुंचेगी। तीसरी गाड़ी 22805/22806 भुवनेश्वर-नई दिल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन भुवनेश्वर से सात सितंबर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.45 बजे छूटेगी। यह गाड़ी तलचर रोड, अंगुल, संभलपुर सिटी, राउरकेला, मुरी, बोकारो सिटी, गोमो, कोडरमा, मुगलसराय के रास्ते अगले दिन सुबह 11.17 बजे इलाहाबाद और रात 20.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से नौ सितंबर से प्रत्येक सोमवार को सुबह सात बजे छूटकर शाम 16.17 बजे इलाहाबाद और अगली शाम 16.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचाएगी। | ||