Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 15, 2013 - 00:00:04 AM


Title - ..शुक्र है हम निकल आए 10122997
Posted by : railgenie on Feb 15, 2013 - 00:00:04 AM

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: प्रयाग कुंभ स्नान के बाद जैसे-तैसे स्टेशन पहुंचे तो वहां श्रद्धालुओं की भीड़ देख होश फाख्ता हो गए। भीड़ से गुत्थम गुत्था कर किसी तरह प्लेटफार्म पर पहुंचे तो ट्रेन से ठसाठस भरी थी। हमारी सीट पर पहले ही दूसरे यात्रियों का कब्जा था। खड़े-खड़े कानपुर तक पहुंचे। उफ..शुक्र है हम निकल आए।