Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 28, 2012 - 18:00:05 PM


Title - चंद गज की दूरी के लिए लगेगा छह किलोमीटर का चक्कर 9412081
Posted by : nikhilndls on Jun 28, 2012 - 18:00:05 PM

रेलवे ने जमुई स्टेशन से सटे व्यस्त रेल फाटक को बंद करने का निर्णय लिया है। बंदी की कवायद भी शुरू हो गई है। इस बाबत दानापुर मंडल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। फाटक के बंद होने पर चंद गज की दूरी वाहन के जरिए तय करने में अब 6 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। अति आवश्यक प्रतिष्ठानों की दूरियां भी बढ़ जाएंगी। आपात सेवा में सरकारी व गैर सरकारी सेवाएं भी प्रभावित होगी।