Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 28, 2012 - 12:00:17 PM


Title - संतरागाछी-अजमेर के बीच 29 जून से चलेगी नई ट्रेन - संतरागाछी-अजमेर के बीच 29 जून से चलेगी नई ट्रेन -
Posted by : RailXpert on Jun 28, 2012 - 12:00:17 PM

इंदौर। रेल मंत्रालय ने इस साल के रेल बजट में घोषित संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को 29 जून से चलाने का निर्णय लिया है। 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 29 जून से हर शुक्रवार दोपहर एक बजे संतरागाछी से चलकर रविवार रात 2.05 बजे चित्तौडगढ़़ और सुबह 6.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

वापसी में 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जुलाई से हर रविवार शाम 7.30 बजे चलकर रात 11 बजे चित्तौडगढ़़ होते हुए हर मंगलवार दोपहर 13.55 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशा में मध्यप्रदेश सिंगरौली, कटना मुरवारा, दमोह, सागर, मुंगावली, अशोकनगर और गुना होकर गुजरेगी। इसमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, नौ स्लीपर और छह सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच