Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 08, 2012 - 06:01:07 AM


Title - 15 train oil tanker caught fire in UP
Posted by : railgenie on Dec 08, 2012 - 06:01:07 AM

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित जरवल रोड और सरयू स्टेशन के बीच शुक्रवार को बीटीपीएन टैंक वैगन मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके तुरंत बाद 15 बोगियों में आग लग गई। हालाकि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया पर बोगियां जलकर राख हो गई। इसके चलते गोरखपुर-लखनऊ मेन लाइन बाधित हो गई। रेल यातायात ठप हो गया। यात्री परेशान रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से पेट्रोलियम लदी मालगाड़ी देवरिया स्थित बेतालपुर के लिए आ रही थी। भोर में 3. 15 बजे के आसपास उक्त स्टेशनों के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई। चालक और गार्ड कुछ समझ पाते कि बोगियों से धुंआ निकलने लगा। बोगिया धूं-धूं कर जलने लगी। रेलकर्मियों की सूझबूझ दिखाई और आनन फानन कुल 49 बोगियों में से 31 को काटकर अलग कर दिया। बाकी 18 में 15 में आग पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वे. रामचंद्रन, लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक वीके यादव, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश सहित संबंधित समस्त अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दिन के 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन बोगिया पूरी तरह जलकर राख हो गई। विभागीय सूत्रों का कहना है कि रेलवे लाइन पर बोगिया जलकर तप रही हैं। उसके नजदीक जाना मुश्किल हो रहा है। बोगियों के ठंडा होने पर उन्हें लाइन से हटाया जाएगा।

प्रभावित हुआ 40 ट्रेनों का संचलन

गोरखपुर। गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार गोरखपुर- लखनऊ मार्ग बाधित होने के चलते 40 ट्रेनों का संचलन प्रभावित हुआ है। तीन गाडिय़ा पूर्ण रूप से निरस्त हैं। चार गाडिय़ा आशिक रूप से निरस्त की गई हैं। अधिकतर गाडिय़ा मार्ग बदलकर चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनों को कंट्रोल कर कासन पर चलाया जा रहा है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा बंदोबस्त किया जा रहा है।

निरस्तीकरण:-12531/12532 गोरखपुर- लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 55049 व 55035 सवारी गाड़ी तथा 15273 रक्सौल-सत्याग्रह एक्सप्रेस पूर्ण रूप से निरस्त कर दी गई।

आशिक निरस्तीकरण

गोरखपुर। 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को बस्ती में निरस्त किया गया। यही से 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बनाकर चलाई जाएगी। 55050 लखनऊ- गोंडा सवारी गाड़ी बुढ़वल-गोंडा के बीच निरस्त रहेगी। यह गाड़ी लखनऊ-बुढ़वल के बीच चलेगी। 15107 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को गोरखपुर में निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते 15108 मथुरा- छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 12542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ में निरस्त कर दी गई है। [इस गाड़ी के यात्रियों को 12512 त्रिवेंद्रम-गोरखपुर एक्सप्रेस में स्थानातरित किया जाएगा]।

मार्ग परिर्वतन [अप] 15708 आम्रपाली, 12556 गोरखधाम, 14674 शहीद, 15006 दून एक्सप्रेस बाराबंकी-शाहगंज- भटनी गोरखपुर के रास्त चलाई जाएंगी। 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एकसप्रेस, 12554 वैशाली एक्सप्रेस, 13020 बाघ, 19037 अवध एक्सप्रेस को बाराबंकी-अयोध्या- मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 15212 जननायक एक्सप्रेस रोजा- लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-भटनी होकर गोरखपुर पहुंचेगी। 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर- वाराणसी-भटनी होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

मार्ग परिर्वतन [डाउन] 15007 कृषक, 15609 अवध-असम, 12203 गरीब रथ, 11123 बरौनी-ग्वालियर मेल, 12511 राप्तीसागर, 15269 जनसाधारण, 15211 जननायक, 05027 गोरखपुर-आनंदबिहार टर्मिनस, 12553 वैशाली, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या- बाराबंकी होकर लखनऊ पहुंचेगी। इसके अलावा 12557 सप्तक्त्राति एक्सप्रेस छपरा- वाराणसी-सुल्तानपुर लखनऊ तथा 12565 बिहार संपर्क क्रांति और 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-इलाहाबाद- कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15097 बरौनी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-भटनी-वाराणसी- सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।

हेल्पलाइन नंबर:-

गोरखपुर। यात्री रेलवे की हेल्पलाइन पर फोन कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

गोरखपुर-0551-2204347

बस्ती-05542-285515

गोंडा-05262-229707, 229634, 221526

लखनऊ-0522-2635639