Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Sep 04, 2018 - 17:37:12 PM


Title - 2 अक्टूबर से गतिमान एक्सप्रेस भोपाल तक चल सकती है
Posted by : RailEnquiry Admin on Sep 04, 2018 - 17:37:12 PM

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को 2 अक्टूबर से भोपाल तक चलाया जा सकता है | सूत्रों के अनुसार इसकी समय सारिणी को भी अंतिम रूप दे दिया गया है | गतिमान एक्सप्रेस को भोपाल तक चलाए जाने के बाद दिल्ली सुर भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को बंद किया जा सकता है |
इस वर्ष 19  फरवरी को गतिमान एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक कर दिया गया था और अप्रैल से इसे झाँसी तक कर दिया गया था | वर्तमान में गाडी संख्या 12049 / 50 निजामुद्दीन - आगरा गतिमान एक्सप्रेस झाँसी तक चल रही है | भोपाल इसे साढ़े छह घंटे में लाने का टारगेट है जो शताब्दी से दो घंटे काम होगा | 
शताब्दी एक्सप्रेस में आये दिन शिकायतें भी आ रही हैं | ट्रेन के कोच भी काफी पुराने हो चुके हैं और यात्रियों ने झटके लगने की भी शिकायतें की हैं | कई डिब्बों की खिड़कियां टूटी हुई हैं और टॉयलेट में लीकेज की परेशानी है | 

-HINDI-