| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Aug 19, 2013 - 06:00:36 AM |
Title - 21 से चलेगी श्रीगंगानगर एक्सप्रेसPosted by : railenquiry on Aug 19, 2013 - 06:00:36 AM |
|
|
श्रीगंगानगर-हरिद्वार के बीच 21 अगस्त (रक्षाबंधन) से 14711/14712 एक्सप्रेस चलाई जाएगी। रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह ट्रेन हरिद्वार से रोजाना दोपहर 1.40 बजे चलेगी। यहां से दोपहर 2.03 रायवाला पहुंचेगी। यहां से दोपहर ढाई बजे ऋषिकेश पहुंच जाएगी। ऋषिकेश में आधा घंटे रुकने के बाद वापसी में दोपहर तीन बजे रायवाला दोपहर 3.23 बजे और दोपहर 3.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन 4.10 बजे हरिद्वार से श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी। |