Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Apr 26, 2013 - 21:00:39 PM


Title - 28 को रेलवे लेगा 20 घंटे का मेगा ब्लॉक
Posted by : AllIsWell on Apr 26, 2013 - 21:00:39 PM

जागरण संवाददाता, आगरा: रेलवे स्ट्रैची ब्रिज के एक और स्पान (बड़े गर्डर) को बदलने जा रहा है। यमुना ब्रिज की साइड के स्पान नंबर आठ बदलने के लिए 28 अप्रैल सुबह सात बजे से बीस घंटे का मेगाब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने दो ट्रेनों को रद कर दिया है, जबकि कई के रूट में बदलाव किया है।
पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन के अनुसार स्ट्रैची ब्रिज के स्पान को बदलने का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। अब तक सात स्पान बदलनेजा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस व लखनऊ इंटरसिटी के गुजरने के बाद मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जो 29 अप्रैल तड़के तीन बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इटावा-टूंडला-आगरा कैंट मेमो 28 अप्रैल को टूंडला से आगरा कैंट तथा कैंट-टूंडला-इटावा मेमो को कैंट से टूंडला के बीच आंशिक और टूंडला-कैंट मेमो, कैंट-बयाना मेमो को रद कर दिया गया है।
वहीं लखनऊ इंटरसिटी यमुनाब्रिज-राजा की मंडी-कैंट के स्थान पर यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट, ईदगाह होते हुए कैंट पहुंचेगी।