Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 11, 2012 - 12:01:11 PM


Title - 42 अवैध वेंडरों सहित दर्जनों धराए
Posted by : puneetmafia on Sep 11, 2012 - 12:01:11 PM

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से समान बेच रहे भेंडरों के लिए रविवार अशुभ रहा। पूर्व मध्य रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए 'आपरेशन क्लीन' में 42 अवैध भेंडर पकड़े गए।बताया जाता है कि समस्तीपुर स्टेशन पर अवैध रूप से समान बेच रहे भेंडरों की सूचना लगातार मंडल कार्यालय को मिल रही थी। इस आलोक में आरपीएफ निरीक्षक को सूचित कर कार्रवाई करने को कहा गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर अवैध रूप से सामान बेच रहे भेंडर के लिए आपरेशन क्लीन चलाया गया। जिसके तहत 42 अवैध भेंडर पकड़े गए। वहीं विभिन्न गाड़ियों के महिला बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 16 पुरुषों को, अनाधिकृत रूप से घूमने वाले 25 व्यक्तियों को, अवैध साइकिल लेकर यात्रा कर रहे 10 लोगों को तथा बिना बुक किये सामान लेकर यात्रा कर रहे 30 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरपीएफ ने सभी को रेल न्याययिक दंडाधिकारी के यहां भेज दिया।