Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 04, 2012 - 03:00:13 AM


Title - 75 की स्पीड का ट्रैक 30 पर दौड़ रही ट्रेन
Posted by : ConfirmTicket on Aug 04, 2012 - 03:00:13 AM

इंदौर. रेल लाइन डालने से पहले ठोंक-बजाकर मिट्टी जांची जाती है और कमजोर सतहों को मजबूत बनाया जाता है लेकिन नौ साल पहले डाली गई देवास-मक्सी की 36 किमी लंबी लाइन में ऐसा नहीं किया गया। कमजोर ट्रैक के कारण अब ट्रेनों को 30 से 40 किमी प्रति घंटा गति से निकालना पड़ रहा है, जबकि लाइन की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा है।

इस साल ट्रैक को मजबूत बनाने में 5.68 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस राशि से ट्रैक दुरुस्त किया जाएगा। अभी भी पूरी लाइन दुरुस्त होने में कम से कम छह से आठ महीने और लगने का अनुमान है।