| डीएमयू ट्रेन परिचालन की मांग by AllIsWell on 17 May, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | डीएमयू ट्रेन परिचालन की मांग on 17 May, 2013 - 09:00 AM | |
मालबाजार : अलीपुरद्वार जंक्शन से डुवार्स रूट होते हुए एनजेपी जाने वाली डीएमयू ट्रेन के परिचालन की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। माल महकमा उपभोक्ता सुरक्षा मंच के पक्ष से गुरुवार को न्यू माल जंक्शन के स्टेशन मैनेजर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। स्टेशन मैनेजर के मार्फत ज्ञापन अलीपुरद्वार के डीआरएम को संबोधित किया गया है। मंच के संयोजक मोहित रंजन सिकदार ने बताया कि प्रतिदिन डुवार्स से अनगिनत यात्री सिलीगुड़ी जाते हैं। डुवार्स रूट पर सिलीगुड़ी जाने वाली डेमू ट्रेन के चालू होने से इन यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यू माल जंक्शन परिसर में पार्किंग जोन व्यवस्था चालू होनी चाहिए। ज्ञापन में न्यू माल-कामाख्या-पुरी, डिब्रुगढ़-यशवंतपुर, डिब्रुगढ़-कन्याकुमारी, कामाख्या-जयपुर ट्रेनों की स्टॉपेज की मांग के अलावा पदातिक एक्सप्रेस को अलीपुरद्वार जंक्शन तक विस्तार देने की मांग की गई है। | ||