| नई रेल परियोजनाओं को मिले दो सौ करोड़ by nikhilndls on 15 February, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | नई रेल परियोजनाओं को मिले दो सौ करोड़ on 15 February, 2013 - 09:00 PM | |
पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने रेल मंत्री से वर्षो से उपेक्षित सीतामढ़ी जिले में रेल के विकास के लिए वर्ष 2013-14 रेल बजट में नई रेल परियोजनाओं में प्रति योजना 200 करोड़ राशि आवंटित कर कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। श्री राय हाल ही में रेल मंत्री पवन बंसल से मिलकर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताया कि पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अन्तर्गत सीतामढ़ी-सोनबरसा-परिहार-सुरसंड-चोरौत-बासोपट्टी-जयनगर-लौकहा बाजार-निर्मली प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास पांच दिसम्बर 2008 को हुआ। कार्य आरंभ करने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में 30 करोड़ राशि आवंटित की गई थी, किन्तु आज तक उक्त प्रस्तावित परियोजना की राशि का उपयोग नहीं किया गया, जिसके कारण परियोजना का कार्य ठप है। इसी प्रकार मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी प्रस्तावित नई रेल लाइन निर्माण हेतु स्वीकृत है लेकिन राशि के अभाव में उक्त परियोजना का कार्य बंद है। राशि आवंटित कर कार्य प्रारंभ कराया जाय। वहीं मुजफ्फरपुर-औराई-जनकपुर रोड से मधुबनी प्रस्तावित नई रेल लाइन निर्माण हेतु स्वीकृत है, किन्तु राशि के अभाव में फाइनल लोकेशन सर्वे एवं भू-अर्जन का कार्य नहीं हो रहा है। समुचित राशि आवंटित कर कार्य आरंभ कराया कराया जाय। इसी तरह सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के मेहसौल गुमटी पर ऊपरी पुल निर्माण हेतु स्वीकृति मिली हुई है, लेकिन राशि के अभाव में निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। रेल यातायात के कारण गुमटी प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक कई बार बंद होत रहता है, जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों का जाम लगा रहता है। वहीं जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को वर्ष 2003 में ही माडल स्टेशन का दर्जा मिला लेकिन आज तक स्टेशन का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण आदि यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था नहीं मिल पायी है। | ||