| - डीएमआरसी आज करेगी मेट्रो का सर्वे - Amar Ujala by Jitendar on 22 April, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
Jitendar | - डीएमआरसी आज करेगी मेट्रो का सर्वे - Amar Ujala on 22 April, 2013 - 08:00 PM | |
लखनऊ। मेट्रो रूट के सर्वे के लिए डीएमआरसी की टीम रविवार को राजधानी आ रही है। वैसे टीम को शनिवार को ही आना था लेकिन किसी कारणवश टीम नहीं आ सकी। शहर में मेट्रो संचालन के लिए संभावित रूटों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। राजधानी में मेट्रो के संचालन के लिए डीएमआरसी ने करीब दो साल पहले शहर का सर्वे कर डीपीआर तैयार किया था। मगर बीच में बीआरटीएस का प्रस्ताव आने के बाद मेट्रो का प्रोेजेक्ट अधर में पड़ गया था। करीब दो माह पहले प्रदेश सरकार द्वारा बजट में मेट्रो परियोजना की घोषणा करने के बाद राजधानी में मेट्रो के संचालन के लिए फिर से तेजी आई है। सूत्रों के अनुसार मेट्रो के रूट में विस्तार व कम से कम अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। पूर्व में मेट्रो के लिए सर्वे व डीपीआर पर एलडीए डीएमआरसी को करीब चार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुका है। अब जो नए सिरे से सर्वे होगा उसके लिए एलडीए को दोबारा पैसा खर्च करना पड़ेगा। पूर्व में जो डीपीआर तैयार की गई थी उसमें 37 किमी के दायरे में मेट्रो चलाने पर करीब 12000 करोड़ रुपए खर्च का आंकलन किया गया था जो अब बढ़कर 15000 करोड़ रुपए हो गया है। इस समय शहर के सभी प्रमुख स्थानों, शिक्षण संस्थाओं और चिकित्सालयों को मेट्रो रूट से जोड़ने की बात की जा रही है। | ||