Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 26, 2013 - 20:00:04 PM


Title - - ई-टिकट में अनियमितता की शिकायत करें - 011-2375962 और 011-39340000
Posted by : riteshexpert on Jul 26, 2013 - 20:00:04 PM

भोपाल। रेल यात्री यदि एजेंट्स के माध्यम से ई-टिकट बुक करवाएं तो सावधानी बरत कर असुविधा से बचें। रेलवे प्रशासन ने एजेंट्स का प्रमाण-पत्र चेक करने और गड़बड़ होने पर उनकी शिकायत की व्यवस्था भी कर दी है। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc..in पर उसके आफिस, फोटो, पहचान पत्र आदि की जांच की जा सकती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे ई-टिकट बनवाते वक्त अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें, जिससे एसएमएस के माध्यम से बुकिंग करते वक्त ही किराए, सर्विस चार्ज आदि की जानकारी मिल जाए। टिकट बनते ही यात्रा संबंधी जानकारी का एसएमएस भी यात्री को मिलता है, जिसका उपयोग वह टिकट के रूप में कर सकता है। इसके बाद प्रिंटेड टिकट रखने की जरूरत यात्री को नहीं पड़ती।

ज्यादा पैसा न दें: यात्रियों को चाहिए कि वे एजेंट को केवल एसएमएस में दिए गए किराए का ही भुगतान करें। यदि वह उससे ज्यादा पैसा मांगे तो उसके खिलाफ शिकायत करें। यदि टिकट का प्रिंट आउट कोई यात्री एजेंट से ले तो उस पर उसका नाम, पता, फोन नंबर आदि छपा हुआ होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो एजेंट से उसका कारण पूछें।

यहां करें शिकायत: यदि एजेंट कोई समस्या पैदा करे तो उसकी शिकायत ई-मेल पर करें। इसके अलावा दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी के कार्पोरेट आफिस के नंबरों 011-2375962 और 011-39340000 पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।