| Indian Railways News => | Topic started by Jitendar on May 22, 2013 - 21:00:26 PM |
Title - - ओवरचार्जिंग में धराई महिला रेलकर्मीPosted by : Jitendar on May 22, 2013 - 21:00:26 PM |
|
|
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने आगरा के बुकिंग काउंटर पर महिला रेलकर्मी को ओवरचार्जिंग करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। मंगलवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची टीम ने जाल बिछाकर महिला रेलकर्मी को पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस टीम ने एक यात्री को ‘सरकारी’ नोट देकर काउंटर नंबर 11 पर भेजा। यात्री को आगरा फोर्ट से जयपुर के लिए साधारण श्रेणी के टिकट लेने थे। आरोप है कि आगरा फोर्ट से जयपुर के पांच टिकटों का किराया 775 रुपये होते हैं। काउंटर पर बैठी महिला बुकिंग कर्मी सुषमा स्वराज ने यात्री से 825 रुपये की मांग की। यात्री ने किराया और अधिक रुपये दिए। बदले में टिकट हासिल कर लिया। इस दौरान जाल बिछाए विजिलेंस निरीक्षक विकास यादव, पवन कुमार और गौरव श्रीवास्तव ने महिला कर्मी को दबोच लिया। यात्री ने भी ज्यादा रकम लेने के आरोप लगाए। बताते हैं कि महिला कर्मी के खिलाफ लंबे समय से अतिरिक्त रकम की वसूली के आरोप लग रहे थे। महिला के कैश काउंटर से सरकारी नोट भी बरामद कर लिए गए हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ‘प्रलोभन जांच’ में धरी गई महिला कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय है। |