Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on May 22, 2013 - 15:00:33 PM


Title - - चालक की सतर्कता से हादसा टला - Amar Ujala
Posted by : eabhi200k on May 22, 2013 - 15:00:33 PM

वाराणसी। सारनाथ-दुर्ग एक्सप्रेस (डाउन) में फूलपुर स्टेशन के पास एसएलआर कोच से अचानक धुआं निकलने पर अफरातफरी मच गई। यात्री घबड़ाकर उतर गए। सूचना मिलते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। साथ ही अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ट्रेन लगभग आधे घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही। इलाहाबाद से रवाना हुई सारनाथ-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन जब फूलपुर स्टेशन के पास पहुंची तो इंजन के बगल वाले एसएलआर कोच से धुआं निकलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक के ट्रेन रोकते ही यात्री उतरकर दूर जाकर खडे़ हो गए। ड्राइवर और सहायक ने मिलकर इंजन में रखे अग्निशमन यंत्र से आग को काबू में कर लिया। ड्राइवर की सूचना पर फूलपुर के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। बकौल ड्राइवर एसएलआर कोच की ब्रेक जाम हो जाने से धुआं निकल रहा था। यदि ट्रेन आउटर पर नहीं रोकी जाती तो आग बढ़ सकती थी।