| - जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों को जोड़ेगा भूमिगत मार्ग by puneetmafia on 27 May, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | - जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों को जोड़ेगा भूमिगत मार्ग on 27 May, 2013 - 09:00 AM | |
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने फुटओवर ब्रिजों का विकल्प खड़ा करने की योजना तैयार की है। जंक्शन के लिए भूमिगत मार्ग की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके जरिए एक से लेकर 10 नंबर तक सभी प्लेटफार्मों को जोड़ा जाएगा। दावा है कि भूमिगत मार्ग बनने से यात्रियों की आवाजाही के साथ ही सामान की ढुलाई में भी सुविधा होगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2013-14 के निर्माण कार्यक्रम में इस योजना को शामिल किया है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भी भेजा जा चुका है। इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म जिग-जैक हैं। मजार के पास से बने फुटओवर ब्रिज से जंक्शन के सभी प्लेटफार्म जोड़ तो दिए गए हैं लेकिन बुजुर्ग यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही चार-छह, सात-आठ, नौ और 10 नंबर पर ट्रेनों से उतरने वाले लगेज को एक नंबर तक लाने में मशक्कत करनी पड़ती है। सात-आठ और नौ-10 नंबर प्लेटफार्म से इस फुटओवर ब्रिज पर रैंप बनाने के लिए कोई जगह भी नहीं मिल रही है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस समस्या का हल भूमिगत मार्ग से ही संभव है। इसके लिए 99.9 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। | ||