Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 20, 2013 - 18:00:37 PM


Title - 'नन इंटरलॉकिंग' के कारण ट्रेनें बाधित
Posted by : puneetmafia on Mar 20, 2013 - 18:00:37 PM

सीतामढ़ी रेलखंड को जंक्शन के मेन लाइन से जोड़ने के लिए मंगलवार को नन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया। इस कार्य के लिए तीन बार एक-एक घंटे का ब्लॉक दिया गया। जिससे दिन भर ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त रहा। स्थानीय जंक्शन से खुलने व दूर दराज से आने वाली ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं। नन इंटरलॉकिंग हाजीपुर मुख्यालय से डिप्टी सीओएम पलानिंग व क्षेत्रीय अधिकारी कैंप किए हुए हैं। दोनों अधिकारी पैनल केबिन व सिग्नल के रिले रूम में जायजा लेते रहे।जहां-तहां फंसी रहीं ट्रेनेंरामदयालुनगर में वैशाली एक्सप्रेस एक घंटे, कुढ़नी व तुर्की में पूर्वाचल एक्सप्रेस दो घंटे, गोरौल में छपरा-टाटा एक्सप्रेस दो घंटे, नारायणपुर अनंत में टाटा-छपरा एक्सप्रेस एक घंटे, सिलौत में वैशाली एक्सप्रेस आधा घटा, जंक्शन पर ब्रांदा एक्सप्रेस दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आधा घंटा, गोरखपुर जाने वाली सवारी ट्रेन 4 घंटे फंसी रही।

नन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, हुआ ट्रायल

मुजफ्फरपुर : सीतामढ़ी रेलखंड पर मंगलवार की देर रात अधिकारी ने नन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने का दावा किया। रात में ही मुजफ्फरपुर से रून्नीसैदपुर के बीच इंजन चलाकर सिग्नल व लाइन का ट्रायल होगा। इसके बाद काम पूरा होने पर सीआरएस को सूचना भेजी जाएगी। सीआरएस ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी देगी। तब समस्तीपुर मंडल इस रेलखंड पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर ट्रेन चलाने का आदेश देगा।