Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 17, 2013 - 15:01:27 PM


Title - - नार्थईस्ट, राजधानी ने तोड़ा लेटलतीफी का रिकार्ड - Amar Ujala
Posted by : eabhi200k on Jun 17, 2013 - 15:01:27 PM

इलाहाबाद। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। हालत यह है कि नार्थ ईस्ट और राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों ने भी लेटलतीफी का रिकार्ड तोड़ दिया है। नार्थ ईस्ट का हाल यह है कि वह एक दिन की देरी से चल रही है तो राजधानी 14, 15 घंटे की देरी से पहुंच रही ह्रै। ेनों में सफर करने वालों के लिए जंक्शन पर उसका इंतजार करना भारी पड़ रहा है। रविवार को जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को पता चला कि गुवाहाटी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नार्थईस्ट 32 घंटे लेट है। इसी तरह अलीपुरद्वार से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को 13.30 घंटे लेट रही। गुवाहाटी से दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को 14.30 घंटे लेट रही, जबकि जोगबनी-दिल्ली सीमांचल आठ घंटे, हावड़ा से मुंबई के बीच चलने वाली मुंबई मेल आठ घंटे लेट रही। इसके अलावा दर्जनभर ट्रेनें दो से छह घंटे तक जंक्शन पर पहुंची।