Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 16, 2013 - 21:00:39 PM


Title - - पटरी चटकने से तीन ट्रेनें फंसीं - Amar Ujala
Posted by : riteshexpert on May 16, 2013 - 21:00:39 PM

कानपुर। झांसी रूट पर स्थित भीमसेन और पामा रेलवे स्टेशनों के बीच 1087 बी के पास बुधवार सुबह पटरी चटक गई। गैंगमैन की सूचना पर इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद करके क्षतिग्रस्त पटरी को बदलवाया गया। इंजीनियर दोपहर लगभग पौने एक बजे पटरी को ठीक करा सके। इस रूट पर सुबह 10:30 से दिन में 1 बजे तक संचालन बंद रहा। ट्रेन संचालन बंद होने के चक्कर में उद्योग नगरी, झांसी इंटरसिटी और मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनें फंसी रही। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। पटरी चटकने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।