Indian Railways News => Topic started by greatindian on Apr 22, 2013 - 21:00:05 PM


Title - - पूरी हो गई मुराद, शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू - Amar Ujala
Posted by : greatindian on Apr 22, 2013 - 21:00:05 PM

इटावा। जिले के बाशिंदों की अरसे से चली आ रही कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग शनिवार से पूरी हो गई। रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अप एवं डाउन नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का इटावा रेलवे स्टेशन पर शनिवार से ठहराव कर दिया गया। अब यह ट्रेन नियमित रूप से यहां रुकेगी। इस ट्रेन से नई दिल्ली व कानपुर जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। शनिवार को ट्रेन इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

12033 अप नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी अब हररोज इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकेगी। यह ट्रेन यहां सुबह 7:14 बजे आएगी और ठीक दो मिनट बाद 7:16 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह डाउन 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस शाम 7:08 बजे आएगी और 7:10 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी।

शनिवार को अप शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 6 मिनट की देरी से 7:20 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। प्लेटफार्म पर रेलवे अधिकारियों के साथ मौजूद सांसद प्रेमदास कठेरिया ने दो मिनट बाद 7:22 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, सीएमआई एसएसए जाफरी, सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, जिला सचिव संजय पाल, के अलावा विनोद बाबू, भानु प्रकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।