Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 22, 2013 - 18:00:03 PM


Title - - प्लेटफार्म पर कीचड़, डीआरएम का पारा चढ़ा - Amar Ujala
Posted by : nikhilndls on Apr 22, 2013 - 18:00:03 PM

बरेली। बृहस्पतिवार की रात जंक्शन के यार्ड में शंटिंग के दौरान आला हजरत एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर जाने के मामले में यहां जांच को पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर चार पर कीचड़ देखा तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जताई और एसएस को तुरंत सफाई और मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम सुनील माथुर शनिवार को कार से यहां पहुंचे। जंक्शन के बाहर गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे स्टेशन प्रबंधक के दफ्तर में गए। वहां से उन्हें साथ लेकर पूर्वी ब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। दुकानदारों की रेट लिस्ट देखी। प्लेटफार्म के टूटे फर्श के गड्ढों में खुली पड़ी टंकी का पानी बहकर इकट्ठा हो गया था। पूरे प्लेटफार्म पर इससे कीचड़ फैल गया था। प्लेटफार्म की यह हालत देखकर डीआरएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने फौरन इसे ठीक कराने को कहा।

इसके बाद उन्होंने पश्चिमी ब्रिज पर जाकर यार्ड की लाइन नंबर 26 और 27 का निरीक्षण किया। इंजीनियरों से हादसे के बारे में जानकारी ली। ब्रिज से उतरने के बाद प्लेट नंबर एक के पश्चिमी छोर की तरफ गए और लाइनों का जायजा लेने के बाद इंजीनियरों को यार्ड में पाथ वे बनाने का निर्देश दिया। डीआरएम ने पॉवर केबिन के पास फाटक लगाने और एसएस दफ्तर के सामने से मलबा साफ कराने का भी निर्देश दिया।

लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई डीआरएम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जंक्शन यार्ड में डिरेलमेंट के मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। सप्ताह भर के अंदर अन्य दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर दी जाएगी।