| - बरेली-काठगोदाम के बीच सीधी ट्रेन जल्द - by riteshexpert on 12 February, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | - बरेली-काठगोदाम के बीच सीधी ट्रेन जल्द - on 12 February, 2013 - 09:00 PM | |
बरेली। सिटी स्टेशन से काठगोदाम तक सीधी ट्रेन चलाने की संभावना बढ़ गई है। इज्जतनगर मंडल कार्यालय से पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय (गोरखपुर) को भेजे गए प्रस्ताव में ट्रेन चलाने को लेकर संभावित समय सारिणी समेत कई जानकारियां दी गई हैं। इसमें काठगोदाम से सिटी स्टेशन के लिए सुबह करीब दस बजे ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। बरेली-लालकुआं रेलमार्ग ब्राडगेज होने के बाद भी काठगोदाम, हल्द्वानी स्टेशन से ट्रेन नहीं चल रही है। व्यापारियों के दबाव के बाद रेल महकमा सक्रिय हुआ है। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के प्रस्ताव पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने देहरादून से काठगोदाम सुबह सात बजे पहुंचने वाली ट्रेन को ही सिटी स्टेशन तक विस्तार देने पर विचार किया है। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल कार्यालय से कई सूचनाएं मांगी गई हैं। इसमें पूछा गया है कि अगर ट्रेन चलती है तो कितने यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन चलाने का संभावित समय क्या हो सकता है। इज्जतनगर मंडल ने एक संभावित समय सारिणी भेजी भी है। रेलवे के अधिकारी काठगोदाम स्टेशन से ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (8.40) के बाद चलाना चाहते हैं। ट्रेन को सुबह 10 बजे काठगोदाम से बरेली सिटी के लिए रवाना किया जा सकता है, जो यहां 1.30 बजे पहुंचेगी। यही ट्रेन बरेली सिटी से 2.30 बजे काठगोदाम को रवाना होगी। ट्रेन करीब छह बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहां से 7.30 पर देहरादून के लिए रवाना किया जाएगा। | ||