| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on May 18, 2013 - 15:00:03 PM |
Title - - मरुधर एक्सप्रेस लेकर गया इलेक्ट्रिक इंजन - Amar UjalaPosted by : eabhi200k on May 18, 2013 - 15:00:03 PM |
|
|
वाराणसी। कैंट स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस और वरुणा एक्सप्रेस लेकर इलेक्ट्रिक इंजन शुक्रवार को रवाना हुआ। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने कहा कि अब रोजाना आठ सवारी गाडि़यां इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का करीब 20 मिनट समय बचेगा। इलेक्ट्रिक इंजन से अप और डाउन अकाल तख्त, नंगलडैम, कोलकाता-अमृतसर, वरुणा, फरक्का, इंदौर-पटना, कोटा-पटना और मरुधर एक्सप्रेस चलेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को इसका पूरा लाभ रेल लाइन का दोहरीकरण होने के बाद मिल पाएगा। दोहरीकरण होने के बाद लखनऊ जाने वाले यात्री पूर्व की तुलना में करीब एक घंटे पहले पहुंच जाएंगे। ज्यादा समय ट्रेनों की क्रासिंग में जाया होता है। दोहरीकरण होने पर यह समस्या दूर हो जाएगी। |