Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 10, 2013 - 00:00:24 AM


Title - - रेलवे की उपभोक्ता सलाहकार समितियां बनीं, जल्द होगी बैठक
Posted by : riteshexpert on Jul 10, 2013 - 00:00:24 AM

बिलासपुर. रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का गठन जोनल और डिवीजन स्तर पर कर लिया गया है। अब रेल प्रशासन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की तैयारी कर रहा है, जिसमें आम यात्रियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी। डिवीजन की समिति में 16 तो जोन की समिति में 30 सदस्यों को जगह मिली है। जोनल स्तर पर विभिन्न वर्ग के 18 सदस्यों की नियुक्ति शेष है।

आम यात्रियों को प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में होने वाली समस्याओं की जानकारी लेने के लिए रेल मंत्रालय ने उपभोक्ता सलाहकार समितियों का गठन किया है। डिवीजन से जोन स्तर पर बनने वाली कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के कारण इसे तीन महीने पहले भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से कमेटी बनाई गई है।

बिलासपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसी तरह जोनल कमेटी में 30 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। वैसे यह कमेटी 48 सदस्यों को होती है।  

 

राज्य सरकार से लेकर रेल मंत्री ने अपने प्रतिनिधियों का नाम नहीं भेजा है, जिसके चलते 18 सदस्यों की नियुक्ति शेष रह गई है। इधर, रेल प्रशासन इतने सदस्यों के साथ ही बैठक करने की तैयारी में है। ध्यान रखा जा रहा है कि जोनल कमेटी की मीटिंग संसद सत्र के दौरान न रहे, ताकि बैठक में समिति के सांसद भी शामिल हो सकें।

 

ये है लाभ

रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य आम यात्रियों की समस्याओं को रेल प्रशासन के सामने रखेंगे। समिति में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है, जिन्हें जोन के कार्यक्षेत्र वाले रेलवे स्टेशनों की समस्याओं को बैठक में उठाने का अधिकार होता है। कमेटी के सदस्य नई ट्रेनों की मांग के बजाय स्टेशनों की समस्याओं को सामने रखें तो बैठक के बेहतर नतीजे सामने आएंगे।

 

डीआरयूसीसी की बैठक 27 को

बिलासपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार कमेटी की पहली बैठक 27 जुलाई को होगी। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। समिति के नए सदस्यों ने अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की समस्या रेल प्रशासन के सामने रख दी है। रेल प्रशासन इन समस्याओं को हल करने में जुटा है, ताकि बैठक में सदस्यों को रेलवे की ओर से की गई पहल के बारे में बताया जा सके।

 

समितियों में इनकी हुई नियुक्ति

डीआरयूसीसी: अखिलेश सोंथलिया बिलासपुर, अजीत सिंह गंभीर बिलासपुर, मुकेश अग्रवाल सक्ती, रवि अग्रवाल अंबिकापुर, विभाष सिंह ठाकुर रायगढ़, जयप्रताप सिंह शहडोल, सतीश जायसवाल बिलासपुर, अवनीश शरण कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर, पुष्पराज सिंह उमरिया, संतोष सोनी चांपा, मनोज मोर झारसुगड़ा, राजेश शुक्ला झारसुगुड़ा, कृष्ण मुरारी तिवारी मनेंद्रगढ़, गुरुपाल भल्ला रायगढ़, रघुबीर सिंह नेताम उच्चभिट्टी एवं नीलमबाला सालोमन बिलासपुर।

 

जेडआरयूसीसी

 

छत्तीसगढ़ से..

दिलीप सिंह जूदेव सांसद बिलासपुर, सरोज पांडेय सांसद दुर्ग, मधुसूदन यादव सांसद राजनांदगांव, इंग्रिड मेक्लाउड सांसद बिलासपुर, शिवप्रताप सिंह सांसद सरगुजा, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल कोरबा (प्रतिनिधि- सांसद डा.चरणदास महंत), गोपाल अग्रवाल रायगढ़, अशोक अग्रवाल बिलासपुर, अमर धवना रायपुर, विवेक रंजन गुप्ता रायपुर, अयोध्या प्रसाद सिंह बिलासपुर, गुरदीप सिंह एनटीपीसी सीपत, पीसी जैन अकलतरा व मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर।

 

मध्यप्रदेश से..

राजेश नंदिनी सिंह सांसद मध्यप्रदेश, हाजी जमालुद्दीन छिंदवाड़ा (प्रतिनिधि- सांसद कमलनाथ), गायन सिंग मध्यप्रदेश, सलीम खान शहडोल, आरएल हनवत भोपाल, डीबी नायर सिवनी।

 

उड़ीसा से..

मुकुल बालकृष्ण वासनिक सांसद नागपुर, अमरनाथ प्रधान सांसद उड़ीसा, मंगला किशन सांसद उड़ीसा, विट्ठलदास तापड़िया नागपुर, बसंत कुमार शुक्ला नागपुर, रमन कुमार मेती गोंदिया, डॉ. अजय कुमार नायक उड़ीसा, हितेश कुमार उड़ीसा।