Indian Railways News => Topic started by greatindian on Apr 22, 2013 - 21:00:14 PM


Title - - सप्ताहभर में बदलेगा कैंट स्टेशन का नजारा - Amar Ujala
Posted by : greatindian on Apr 22, 2013 - 21:00:14 PM

वाराणसी। एक सप्ताह में कैंट स्टेशन पर व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर कर दी जाएगी। पर्यटन विभाग के साथ मिलकर स्टेशन परिसर को आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें पार्क और फव्वारा, पार्किंग की व्यवस्था होगी। टूटे-फूटे प्लेटफार्म दुरुस्त कराए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर एक पर कोटा की जगह ग्रेनाइट स्टोन लगाए जाएंगे। इसके लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं।

यह जानकारी एडीआरएम आरके लाल ने दी। कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म की फर्श खराब न हो, इसके लिए पार्सल ट्रालियों में रबर के पहिए लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्री हाल, फुट ओवरब्रिज, सीढ़ियों और प्लेटफार्मों पर काशी की धरोहरों के पोस्टर लगाएं जाएंगे। यात्री हाल, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया को आधुनिक बनाने का प्रस्ताव है। दो सप्ताह के अंदर यहां 122 सफाई कर्मियों को तैनात किया जाएगा। 1.37 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए रंगाई-पुताई का काम बंद होने के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि निर्धारित छह महीने का समय बीत जाने से काम बंद हो गया। इसे पुन: चालू कराया जाएगा।