Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 24, 2013 - 17:57:39 PM


Title - - सिग्नल फेल होने से दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
Posted by : railgenie on Aug 24, 2013 - 17:57:39 PM

सेवापुरी। चौखंडी रेलवे स्टेेशन के पैनल में खराबी के चलते सिग्नल फेल होने से शुक्रवार को दो एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रहीं। इस दौरान परेशान हुए यात्रियों ने हंगामा किया। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग बंद होने से जाम लग गया जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

चौखंडी रेलवे स्टेशन के पैनल में शुक्रवार को तीसरे पहर 3:20 बजे खराबी आ गई। इसकी वजह से सिग्नल प्रणाली फेल हो गई। नतीजतन जनता एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गईं। दोनों ट्रेनें करीब दो घंटे तक खड़ी रहीं। पहले तो यात्री ट्रेन चलने की प्रतीक्षा में थे लेकिन अधिक समय बीतने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन अधीक्षक रामकिशुन ने यात्रियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। उधर, सिग्नल फेल होने के कारण जंसा-रामेश्वर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग का फाटक दो घंटे कर बंद रहा। इससे आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्टेशन अधीक्षक ने टेक्नीशियन को बुलाकर पैनल ठीक कराया। इसके बाद शाम 5:30 बजे जनता एक्सप्रेस और सारनाथ ट्रेन रवाना र्हुई। स्टेशन अधीक्षक रामकिशुन ने बताया कि पैनल में तकनीकी खराबी की वजह से इस तरह की समस्या आई। पैनल को ठीक करा दिया गया है।