Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 18, 2013 - 16:00:16 PM


Title - - सीएनजी से दौड़ेगी डीएमयू ट्रेन - Amar Ujala
Posted by : irmafia on May 18, 2013 - 16:00:16 PM

लखनऊ। दैनिक यात्रियों को शीघ्र गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चलाई जाने वाली डीजल मल्टीपल यूनिट ट्रेन (डीएमयू) अब कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से दौड़ेगी। इससे रेलवे का तीस फीसदी डीजल हर साल बचेगा।

वहीं, प्रदूषण भी कम होगा। लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने ‘डुएल फ्यूल सीएनजी बेस’ इंजन डिजाइन किया है। रेलवे बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है। यह इंजन डीजल से स्टार्ट होगा लेकिन संचालन सीएनजी से होगा। सीएनजी से डीएमयू का एवरेज भी डीजल की तुलना में ज्यादा होगा।

डीएमयू के बाद इस इंजन को मालगाड़ी और मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रयोग के तौर पर लगाया जाएगा। इस दौरान इसमें सामने आने वाली कमी को आरडीएसओ दूर करेगा ताकि सभी ट्रेनों का संचालन सीएनजी से किया जा सके। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 10 डीएमयू के इंजन में बदलाव किया जा रहा है। इसी तरह दिल्ली स्थित शकूरबस्ती कारखाने को 40 डीएमयू इंजन में बदलाव का जिम्मा दिया गया है।

इन दोनों कारखानों में आरडीएसओ द्वारा डिजाइन किए गए सीएनजी मॉडल पर काम भी शुरू हो गया है। बताया जाता है कि दिल्ली, मुंबई व अन्य महानगरों में चलने वाली डीएमयू के इंजनों में बदलाव किया जाएगा। आरडीएसआे, लखनऊ के कार्यकारी निदेशक एके माथ्‍ाुर ने इसकी पुष्टि करते हुए संभावना जताई कि भविष्य में डीएमयू के इंजन आरडीएसओ द्वारा डिजाइन किए हुए फॉमूले पर ही बनेंगे।