Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on May 08, 2013 - 03:01:01 AM


Title - 11 को बरेली जंक्शन पहुंचेगी साइंस ट्रेन
Posted by : eabhi200k on May 08, 2013 - 03:01:01 AM

जागरण संवाददाता, बरेली : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही साइंस ट्रेन 11 मई को सुबह साढ़े चार बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसमें पर्यावरण के बदलाव, सुरक्षित वातावरण, ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारियां भी होंगी। लोगों के देखने के लिए ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म एक की साइडिंग पर खड़ा किया जाएगा। ट्रेन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। कुल 16 कोच वाली इस ट्रेन के 13 कोच में विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी एवं जानकारियां उपलब्ध होंगी। ट्रेन में मौजूद स्टाफ उनके बारे में दर्शकों की जिज्ञासा को शांत करेंगे। इसके बाद 13 मई को यह ट्रेन रात 11 बजे बरेली जंक्शन से आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। विज्ञान रेल की शुरुआत नौ अप्रैल को गांधीनगर से हुई है। यह जानकारी स्टेशन प्रबंधक आदिल जियासिद्दीकी ने दी है।
ट्रेन की लैब में प्रैक्टिकल कर सकते हैं विद्यार्थी
ट्रेन में जॉय ऑफ साइंस लैब भी बनाई गई है। इस लैब में प्रयोग के लिए कक्षा छह से दस के बीच पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 25-25 के ग्रुप में आ सकते हैं। लैब इंचार्ज राघव पांड्या के मुताबिक प्रयोग के लिए मोबाइल नंबर 09428405407 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।