Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 02, 2013 - 02:57:15 AM


Title - 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी रानीखेत, बाघ एक्सप्रेस
Posted by : railenquiry on Sep 02, 2013 - 02:57:15 AM

इज्जतनगर रेल मंडल के काठगोदाम स्टेशन से हावड़ा जाने वाली 13020/13019 बाघ एक्सप्रेस और जोधपुर जाने वाली 15014/15013 रानीखेत एक्सप्रेस देश के सबसे ताकतवर ब्राडगेज डीजल पैसेंजर (डब्ल्यूडीपी4डी) इंजन (लोको) से दौड़ेगी। इसके लिए डीजल शेड से शनिवार की रात इंजन संख्या 40131 को रवाना किया गया है।
यह इंजन रविवार की सुबह से सप्ताहिक बाघ एक्सप्रेस को 130 किमी की रफ्तार से लेकर ट्रैक पर दौड़ेगा। इसके बाद वापस आने पर दूसरी सप्ताहिक ट्रेन रानीखेत लेकर जाएगा। 4500 हॉर्स पॉवर वाले डब्ल्यूडीपी-फोर डी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा। जबकि बाकी रेल इंजन मात्र 110 किमी की रफ्तार से ही दौड़ सकते हैं।
वाराणसी लोको कारखाने में तैयार डब्ल्यूडीपी4डी चार लाख किमी तक लगातार दौड़ सकता है। इसके साथ ही 14 करोड़ की लागत से तैयार इंजन को दोनों ओर से चलाया जा सकेगा। इसकी ओवरहालिंग की जरुरत 18 साल बाद पड़ेगी। इसमें चालकों की राहत के लिए चार पंखे लगे है। डीजल शेड में बाकी बचे तीन डब्ल्यूडीपी-फोर डी इंजनों से जल्द अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। इस इंजन में फेल्योर की शिकायत कम है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।