Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 15, 2013 - 00:00:24 AM


Title - 15 अगस्त को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी ट्रेनों की आवाजाही
Posted by : riteshexpert on Aug 15, 2013 - 00:00:24 AM

लाल किला पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोहों के चलते पुरानी दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रद्द रहेगी. उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कारण से कुछ ट्रेनों का समय फिर से तय होगा, कुछ का परिचालन नियंत्रित होगा और कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी.

अधिकारी ने बताया कि सुबह में 6.45 से 8.30 तक दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द रहेगी. आजमगढ-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और खुर्जा-पुरानी दिल्ली शकूरबस्ती ट्रेन साहिबाबाद तक रहेगी. प्रतापगढ-पुरानी दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन शाहदरा में नियंत्रित होगी.

कालका-हावड़ा मेल और लालगढ़-गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस अनुमति मिलने तक पुरानी दिल्ली पर रहेगी. देहरादून-सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-सराय रोहिल्ला की ओर मोड़ा जाएगा. सोनीपत-पुरानी दिल्ली-साहिबाबाद ट्रेन सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक मार्ग से होकर जाएगी.

सुबह के घंटों में पाबंदी के कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया जा रहा है. शामली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शामली से सुबह में 3.15 के स्थान पर साढ़े चार बजे रवाना होगी.