Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 08, 2013 - 03:00:15 AM


Title - 16 टन वजन के साथ होगा डबल डेकर ट्रेन का ट्रायल, सोमवार से होगा शुरू
Posted by : irmafia on Apr 08, 2013 - 03:00:15 AM

दौर-भोपाल के बीच डबल डेकर ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गई है। संभवत: सोमवार से शुरू हो रहे ट्रायल के दौरान ट्रेन में 16 टन वजन (कोच में रेत की बोरियां भरी जाएंगी) रखा जाएगा। इस दौरान कोई यात्री नहीं रहेगा। इधर, ट्रेन की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण कुछ स्टेशनों पर शेड की ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ट्रायल के बाद ट्रेन औपचारिक तौर पर शुरू होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम तय हो गया है।


सुबह 10.10 बजे उज्जैन रूट से भोपाल तक

स्टेशन पहुंचेगी


देवास सुबह 10.46
उज्जैन सुबह 11.25
शुजालपुर दोपहर 12.08 बजे
सीहोर दोपहर 1.16 बजे
भोपाल दोपहर 2.05 बजे

शाम 7.35 बजे
मक्सी होते हुए हबीबगंज तक
स्टेशन पहुंचेगी
देवास रात 8.10 बजे
मक्सी रात 8.55 बजे
शुजालपुर रात 9.38 बजे
सीहोर रात 10.09 बजे
भोपाल रात 11.00 बजे
हबीबगंज रात 11.20 बजे


भोपाल से भी दो बार चलेगी


उधर, हबीबगंज से ट्रेन सुबह 6 बजे चलेगी और 9.40 पर इंदौर आएगी। इसी तरह ट्रेन भोपाल से दोपहर 2.35 बजे भी चलेगी और शाम 6.50 बजे इंदौर आएगी।

बढ़ेगा किराया

ट्रेन का किराया इंदौर से हबीबगंज के बीच 295 रुपए बताया जा रहा है लेकिन यह पहले तय हुआ था। हाल ही में रेल मंत्रालय ने किराए में विभिन्न चार्र्ज बढ़ाए हंै, उसके बाद किराया बढऩे की संभावना है।

अधिकारी-कर्मचारी रखेंगे नजरॉ

ट्रायल के दौरान पश्चिम-मध्य रेलवे के सीएमई आलोक दवे डीआरएम राजीव चौधरी के साथ ट्रेन में मौजूद रहेंगे। भोपाल रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी के.के. दुबे का कहना है कि ट्रायल संभवत: सोमवार से होगा।