Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 21, 2013 - 09:00:26 AM


Title - 22 आरओबी के प्रस्ताव रेलवे व‌र्क्स कार्यक्रम में शामिल
Posted by : Mafia on May 21, 2013 - 09:00:26 AM

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 25 रेल उपरिगामी सेतुओं (आरओबी) में से 22 के प्रस्ताव डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसी) परियोजना के तहत रेलवे व‌र्क्स कार्यक्रम में शामिल कर लिए गए हैं। बाकी बचे रेल उपरिगामी सेतुओं के बारे में विभागीय कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।
सोमवार को कार्यवाहक मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई डीएफसी परियोजना की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।