Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 24, 2013 - 06:00:44 AM


Title - 22 वर्षों से बन रहा है यह रेलवे ब्रिज, जानिए लापरवाही की पूरी दास्तां
Posted by : puneetmafia on Apr 24, 2013 - 06:00:44 AM

बदांयू. करीब 22 साल पहले आई के गुजराल द्वारा दिखाया गया सपना बदायूं, कासगंज और बरेली के लोगों के लिए पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। यह सपना बदायूं -कासगंज- बरेली के बीच बड़ी रेलवे लाइन बिछाने का है, जो कि पूरा होता नहीं दिख रहा। इसके लिए लोगों को कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा। यह प्रोजेक्ट अधिकारियों और इंजीनियरों के लापरवाही की भेट चढ़ चुका है। कछला घाट गंगा नदी पर बन रहा रेलवे ब्रिज का इंतजार बदायूं के लोग पिछले 22 वर्षों से कर रहे हैं। यहां के लोगों की मानें तो गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल इनके लिए किसी ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने जैसा है।