Indian Railways News => Topic started by Jitendar on May 31, 2013 - 09:00:40 AM


Title - 24 घंटे बाद भी नहीं आई जनसाधारण एक्सप्रेस
Posted by : Jitendar on May 31, 2013 - 09:00:40 AM

बरेली : बुधवार रात को आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 24 घंटे बाद भी नहीं आई। इसके लिए बहेड़ी से शादी में जाने वाला परिवार जंक्शन से रिजर्वेशन कैंसिल कराकर वापस लौट गया।
बहेड़ी में रहने वाले अमरीक सिंह को 30 मई को पंजाब में एक शादी में शामिल होने के लिए जाना था। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत 22 लोगों के रिजर्वेशन 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में कराए थे। बुधवार रात जब बरेली जंक्शन पहुंचे तो ट्रेन 13 घंटे लेट थी और फिर आगे ही बढ़ती चली गई। इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर को उन्होंने पंजाब जाने का इरादा बदल दिया और रिजर्वेशन कैंसिल कराकर वापस लौट गए। रेलवे के मुताबिक रात नौ बजे तक जनसाधारण एक्सप्रेस बरेली जंक्शन नहीं पहुंची थी। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।