Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Mar 25, 2013 - 03:00:16 AM


Title - 25 को खड़गपुर आएंगे रेल राज्यमंत्री अधीर चौधरी
Posted by : riteshexpert on Mar 25, 2013 - 03:00:16 AM

जागरण कार्यालय, खड़गपुर : अपने
अनौपचारिक दौरे के एक महीने के भीतर
ही केंद्रीय रेल राज्यमंत्री अधीर
चौधरी फिर पश्चिम मेदिनीपुर
जिलांतर्गत रेलनगरी खड़गपुर आ रहे हैं।
आगामी 25 मार्च को चौधरी स्थानीय
आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित बल के
पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में
हिस्सा लेंगे।
बता दें कि पिछले महीने दक्षिण-पूर्व
रेलवे के आद्रा संभाग के निरीक्षण के क्रम
में रेल राज्यमंत्री कुछ समय के लिए खड़गपुर
रेलवे स्टेशन पर रुके थे। उस दौरान
बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने
उनका अभिवादन करते हुए रेलनगरी के
दौरे पर आने का आग्रह किया था।
आखिरकार आगामी 25 मार्च को उनके
आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है।
आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने
के साथ ही चौधरी के कुछ अन्य
कार्यक्रमों में भी शिरकत करने
की संभावना है,
जिसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
डीआरएम आरके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रेल
राज्यमंत्री 25 मार्च की शाम शहर
पहुंचेंगे और उसी दिन रेसुब प्रशिक्षण
संस्थान में आयोजित पासिंग आउट परेड में
भाग लेंगे।