| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Aug 05, 2013 - 20:59:51 PM |
Title - 25 जुलाई से सीतामढ़ी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 10583527Posted by : ConfirmTicket on Aug 05, 2013 - 20:59:51 PM |
|
|
सीतामढ़ी का अब पूर्वोत्तर भारत से सीधा संपर्क होगा। 25 जुलाई से सीतामढ़ी स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। सीतामढ़ी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 25 जुलाई को 10.30 बजे सुबह सीतामढ़ी पहुंचेगी और शाम 4.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी को रवाना होगी। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और प्रति गुरुवार को सीतामढ़ी से खुलेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी से चल कर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया, कटिहार व किशनगंज होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी को जाएगी। इसके साथ ही इलाके में रेलवे के इतिहास में एक नए युग का आगाज हो जाएगा। जलपाईगुड़ी तक ट्रेन परिचालन शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों के सफर की राह भी आसान हो जाएगी। इसकी जानकारी सांसद अर्जुन राय ने देते बताया है कि शीघ्र ही सीतामढ़ी से अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन खुलेगी। उन्होंने बताया कि अगस्त तक रक्सौल का सीतामढ़ी से संपर्क होने के साथ ही अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेल बजट में सीतामढ़ी के लिए आठ ट्रेनों की स्वीकृति दिलाई थी। जिसमें दो ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। शेष छह ट्रेनों का भी परिचालन अगले कुछ माह में शुरू हो जाएगा। |