Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 23, 2013 - 06:00:26 AM


Title - 26 को साइंस एक्सप्रेस पहुंचेगी पूर्णिया
Posted by : puneetmafia on May 23, 2013 - 06:00:26 AM

अक्तूबर 2007 से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रही साइंस एक्सप्रेस 26 मई को पूर्णिया पहुंचेगी। सोलह एसी कोच की यह ट्रेन एक अभिनव मोबाइल प्रदर्शनी हैं। देश भर में चार सफल चरणों के बाद 2012 से यह ट्रेन साइंस एक्सप्रेस के रूप में चल रही है। इस ट्रेन का संचालन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग एवं पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की पहल पर संचालित हो रही हैं।
इस ट्रेन को 9 अप्रैल 2013 को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने दिल्ली सफदरगंज से झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस चरण में यह ट्रेन 9 अप्रैल से 28 अक्तूबर तक के सफर के दौरान देश के 62 स्थानों पर रूकेगी जिसमें बिहार के तीन स्थानों भागलपुर, पूर्णिया एवं कटिहार स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। अक्तूबर 2007 से अब तक यह साइंस एक्सप्रेस देश भर में 86 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। अब तक इस ट्रेन को 278 स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। एक हजार दिनों तक चली अब तक यह प्रदर्शनी साइंस एक्सप्रेस अब भारत में सबसे बड़ी सबसे लंबी तथा सबसे ज्यादा लोगों द्वारा देखी गयी चलायमान विज्ञान प्रदर्शनी हैं जो अब तक कई रिकार्ड बना चुकी हैं। यह प्रदर्शनी उन सभी नालेज पाटनर्स के ज्ञान तथा परिश्रम को दर्शाती हैं जिन्होंने देश में जैव विविधता तथा संरक्षण प्रथाओं को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। इस सांइस एक्सप्रेस ट्रेन में प्रशिक्षित साइंस कम्यूनिकेटर्स भी ट्रेन के साथ यात्रा करते हैं जो न सिर्फ प्रदर्शनी का वर्णन करते हैं बल्कि पूछे गये प्रश्नों का जवाब भी देते हैं।