Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 01, 2017 - 11:22:25 AM


Title - 27 घण्टे विलम्ब से पहुंची पटना - कोटा एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 01, 2017 - 11:22:25 AM

उत्तर भारत में सर्दी का कहर अपने चरम पर है| सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं और धूप में तेजी भी नहीं है; ऐसे में कोहरे की वजह से ट्रेनें अति विलम्ब अवस्था में पहुँचती जा रहीं हैं| दिल्ली - मुम्बई रेल मार्ग पर बहुत सी ट्रेनें लगातार विलम्ब से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|
पटना से चलकर कोटा आने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस 27 घण्टे विलम्ब से चली | ये ट्रेन लगातार विलम्ब से ही चल रही है| अवध एक्सप्रेस भी सामान्यतः दस घण्टे विलम्ब से चल रही है, स्वर्ण मंदिर मेल चार घण्टे और जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनें भी लगातार कई दिनों से विलम्ब से ही चल रही हैं|
रेलवे से पूछने पर रेलवे तुरंत कोहरे को ही इसका कारण बता रहा है क्योंकि ट्रेनों की गति बहुत धीमी रहती है|

-HINDI-