Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 06, 2013 - 15:59:27 PM


Title - 3 killed in blast in Pakistan train
Posted by : RailXpert on Aug 06, 2013 - 15:59:27 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक ट्रेन में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पाकिस्तान स्थित एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट शालीमार एक्सप्रेस के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में हुआ। विस्फोट टोबा टेक सिंह शहर के निकट सोमवार दोपहर को हुआ। विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।
ट्रेन लाहौर से कराची जा रही थी। विस्फोट के तत्काल बाद ट्रेन रोक राहत सहायता शुरू की गई। घायलों को फैसलाबाद और टोबा टेक सिंह के अस्पतालों में भरती कराया गया है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने रेलवे के अधिकारियों को बार बार फोन कर धमकी दी थी कि अगर उसे पांच करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो ट्रेन में विस्फोट कर देंगे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि शालीमार एक्सप्रेस पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में से एक है।