Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 08, 2013 - 15:00:54 PM


Title - 30 दिनों में महज 365 यात्री
Posted by : railgenie on Feb 08, 2013 - 15:00:54 PM

कोईली खुटाहा स्टेशन होकर पांच बार पैसेंजर ट्रेनें आती और जाती हैं। लेकिन भागलपुर से कोईली खुटाहा स्टेशन के लिए जनवरी माह में मात्र 365 यात्रियों की ही यात्र हुई। ऐसा नहीं है कि सिर्फ जनवरी में ऐसी स्थिति रही। नवंबर, दिसंबर माह में भी इसी अनुपात में टिकटों की बिक्री हुई। इससे थोड़ी अच्छी स्थिति बाराहाट स्टेशन जाने वाले यात्रियों की है। बाराहाट तक यात्र करने यात्रियों की संख्या 998 है। गोनू बाबा स्थान रहने के कारण गोनू धाम स्टेशन तक यात्र करने वालों की संख्या 2747 रही। हाट पुरैनी तक 6747 यात्रियों ने यात्र की। यही स्थिति टेकानी, मंदारहिल स्टेशनों की भी रही। बता दें कि भागलपुर से हंसडीहा वाया मंदारहिल सुबह चार बजे व शाम 6.30 बजे ट्रेन खुलती है। भगलपुर से मंदारहिल के लिए सुबह 11.20 बजे ट्रेन खुलती है। भागलपुर से बांका के लिए सुबह 5.35 बजे एवं शाम 5.25 बजे ट्रेन खुल रही है। इन ट्रेनों पर यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रहती है, बावजूद इसके रेलवे को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। अधिकांश यात्री बिना टिकट ही यात्र करते हैं।