Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 27, 2013 - 15:00:47 PM


Title - 30 से धनबाद होकर चलेगी हावड़ा इंटरसिटी
Posted by : greatindian on May 27, 2013 - 15:00:47 PM

धनबाद: रेलवे की ओर से हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन के पनसुकड़ा से श्यामचक के बीच नॉन इंटरलॉकिंग सहित सुरक्षा संबंधी अन्य कार्य किये जाने के कारण रांची से खुलनेवाली रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मई से आठ जून तक वाया टाटा-खड़गपुर के बजाय धनबाद-आसनसोल होकर हावड़ा जायेगी व आयेगी.
यह ट्रेन 30-31 मई व जून में एक, छह, सात व आठ को आसनसोल होकर जायेगी व आयेगी.
मालूम हो कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन टाटा मार्ग से जाती है, पर उक्त मार्ग पर काम होने के कारण इसे परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. इस कारण यह ट्रेन छह दिन धनबाद होकर जायेगी व आयेगी.