Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 19, 2013 - 00:00:52 AM


Title - 55 एक्सप्रेस ट्रेनों में मात्र 10 में पेंट्री कार
Posted by : nikhilndls on Feb 19, 2013 - 00:00:52 AM

धनबाद स्टेशन से 55 एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती व खुलती है, लेकिन मात्र 10 ट्रेनों में ही पेंट्री कार की सुविधा है. रेलवे के अनुसार लंबी दूरी की गाड़ियों में पेंट्री कार होनी चाहिए. जबकि अधिकांश लंबी दूरी की गाड़ियों में पेंट्री कार नहीं है. धनबाद से खुलने वाली मात्र एक एक्सप्रेस ट्रेन एलेप्पी एक्सप्रेस में पेंट्री कार है. धनबाद से खुलने वाली धनबाद-फिरोजपुर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में पेंट्री कार की सुविधा होनी चाहिए. नहीं है.यात्रियों को भी काफी दिक्कत होती है. हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज, कोलकाता-अजमेर, आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस, सियालदह-नयी दिल्ली संपर्क क्रांति, कोलकाता-अमृतसर, मौर्य, पाटलिपुत्र, वनांचल, रांची-जयनगर, रांची-कमाख्या व मालदा-सूरत आदि ट्रेनों में पेंट्री कार नहीं है.यात्रियों को सफर में काफी दिक्कत होती है. सभी लोग घर से खाना लेकर चहीं चलते हैं. अगर कुछ लोग खाना लेकर चलते भी हैं तो छह-सात घंटे के भीतर खाना होगा. लंबी दूरी की कई गाड़ियां है, जो 24 से 36 घंटे में गंतव्य तक पहुंचती है. इतने समय तक प्लेटफॉर्म पर गाड़ी रूकने पर बिस्कुट, मिक्चर व केक पर निर्भर रहना पड़ता है. लंबी दूरी की गाड़ी में पेंट्री कार रहे तो रेलवे को भी फायदा होगा. इसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि पेंट्री कार की सुविधा लंबी दूरी की सभी गाड़ियों में होनी चाहिए. यात्रियों को काफी परेशानी होती है.