Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 02, 2013 - 06:00:22 AM


Title - 6 मार्च को किसान ठप करेंगे रेलसेवा
Posted by : puneetmafia on Mar 02, 2013 - 06:00:22 AM

अमृतसर। पंजाब के 17 किसान और मजदूर संगठनों की ओर से 6 मार्च को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय कर ली गई है। किसान अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में रेल सेवा को ठप करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
किसान नेताओं सतनाम सिंह पन्नू और स्वर्ण सिंह पंदेर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। फसलों के रेट मार्केट रेट के हिसाब से तय नहीं किए जा रहे हैं। फसल बीमा योजना को लागू नहीं किया जा रहा है। ट्यूबवेल और घरों के माफ हुए बिजली बिलों के बकाए जानबूझ कर सरकार वसूल रही है। सरकार के साथ जिन मांगों को लेकर बातचीत हुई थी और मांगों को स्वीकार भी कर लिया गया था उन मांगों को भी अभी तक लागू नहीं किया जा रहा है। किसानों की मांग है कि उनको कम ब्याज पर कृषि के लिए कर्ज दिया जाए। अनाज के भाव स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिशों के अनुसार तय किए जाएं।