Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 09, 2013 - 12:01:17 PM


Title - 6600 रुपये में 12 दिन तीर्थाटन
Posted by : riteshexpert on Jul 09, 2013 - 12:01:17 PM

कानपुर, एक प्रतिनिधि: सुदूर स्थापित सिद्धपीठों के दर्शन करने की मन में अभिलाषा है तो रेलवे उसे पूरा कराने जा रहा है। 11 रात और 12 दिन के सफर में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए रेलवे विशेष ट्रेन चला रहा है। इसके लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रति यात्री 6600 रुपये में रेलवे रहने-खाने की सुविधा भी देगा। यह ट्रेन 18 अगस्त को दिल्ली के सफदरगंज से रवाना होगी।

इंडियन रेलवे एंड कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के चीफ रीजनल मैनेजर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सात कोच वाली यह विशेष ट्रेन सफदरगंज से सुबह चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए 18 अगस्त को रात में कानपुर सेंट्रल आएगी। इसका रूट झांसी, बीना, भोपाल, नागपुर, रेनीगुंटा, कांचीपुरम, मदुरै, तिरुअनंतपुरम, कन्याकुमारी, करनॉल है। इसी रास्ते से वापस होते हुए यह ट्रेन 29 अगस्त की रात दिल्ली के सफदरगंज पहुंचेगी।

--------------

इंसेट..

यहां-यहां कराएंगे दर्शन

ø तिरुपति बाला जी, आंधप्रदेश।

ø कांची कामाक्षी मंदिर, कांचीपुरम।

ø मीनाक्षी मंदिर, मदुरै।

ø पद्मनाभन मंदिर, तिरुअनंतपुरम।

ø कन्याकुमारी भ्रमण।

ø मल्लिकार्जुन मंदिर, हैदराबाद।

---------------

इंसेट..

पांच वर्ष तक कोई टिकट नहीं

-पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा।

------------

इंसेट..

तीर्थयात्रियों को ये सुविधाएं

ø शाकाहारी खानपान।

ø धर्मशाला में रहने की व्यवस्था।

ø लोकल ट्रांसपोर्ट।

ø हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड।

ø टूर गाइड हर कोच में।

ø हाउस कीपिंग ट्रेन में उपलब्ध।

ø सेंट्रलाइज्ड एनाउंसमेंट सिस्टम।

--------------

इंसेट..

यहां संपर्क करें

इस विशेष ट्रेन में आरक्षण कराने के लिए 9794863609, 9794863636 व 9794844569 पर संपर्क किया जा सकता है।