| 85 में करें 20 किमी का सफर by puneetmafia on 24 April, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | 85 में करें 20 किमी का सफर on 24 April, 2013 - 09:00 AM | |
पटना: मंथली पास लेकर यात्री ट्रेन से 20 किमी तक का सफर मात्र 85 रुपये में कर सकते हैं. यहीं नहीं पैसेंजर ट्रेन के मंथली पास पर एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में भी बैठ कर आ-जा सकते हैं. न तो टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में लगनी पड़ेगी और न ही अधिक पैसा देना होगा. दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एलएम झा ने कहा कि ट्रेन से हर दिन लोकल सफर करनेवाले यात्री मंथली पास लेकर आराम से सफर कर सकते हैं. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि पैसे की भी बचत होगी. मासिक पास से यात्री पटना से दानापुर एक 85 रुपये में आ-जा सकते हैं, जबकि त्रैमासिक पास पर 230 रुपये में सफर कर सकते हैं. पटना से दानापुर अगर हर दिन कोई यात्री टिकट कटा कर आता-जाता हैं, तो उसे हर दिन पांच रुपये के हिसाब से 300 रुपये देने पड़ेंगे. | ||