Indian Railways News => Topic started by Mafia on Nov 30, 2012 - 21:00:21 PM


Title - bhind etawa railway track - अगले साल से दौडऩे लगेंगी भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन
Posted by : Mafia on Nov 30, 2012 - 21:00:21 PM

भिंड। बहुप्रतीक्षित भिंड-इटावा रेल लाइन के निर्माण में बड़ी बाधा बने चंबल पुल के काम ने फिर से गति पकड़ ली है। रेल प्रशासन ने करीब डेढ़ साल से ठप पड़े काम में तेजी लाते हुए निर्माण एजेंसी को चंबल और यमुना नदी पर पुलों का काम हर हाल में ३१ मार्च २०१३ पूरा करने को कहा है।  रेल प्रशासन की मानें तो इन पुलों का काम पूरा होने के बाद अगले दो माह में रेल लाइन बिछाने से संबंधित सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मई-जून २०१३ से ट्रैक पर भिंड से इटावा तक ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। मालूम हो, कि वर्ष 2002 में इस ट्रैक के लिए काम शुरू हुआ, लेकिन दस साल तक इस पर धीमी गति से काम हुआ। 

क्या है वर्तमान स्थिति :  चंबल नदी पर वर्ष 2002 में पिलर बनाए जाने का काम शुरू हुआ था। पांच पिलर बनने के बाद वन विभाग ने चंबल सेंक्चुरी के चलते निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ। वर्तमान में दो पिलर पर काम चल रहा है। इसके साथ ही सुपर स्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। बाकी के चार स्पान का कार्य मार्च तक पूरा होने का दावा कंपनी कर रही है।   

क्या है वर्तमान स्थिति :   उदी के पास यमुना नदी पर रेलवे पुल का निर्माण वर्ष २००२ से किया जा रहा है। इसके सभी पिलर बनकर तैयार हैं और सुपर स्ट्रक्चर का काम भी चार स्पान तक हो गया है। सुपर स्ट्रक्चर बनाने का काम कोटा की हाईटेक आर्गेनाइजेशन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। ३१ मार्च २०१२ तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की बात रेलवे अधिकारी कह रहे हैं।

मार्च तक तैयार हो जाएंगे पुल

भिंड-इटावा के बीच क्वारी, चंबल और यमुना तीन नदियां हैं। इनमें से चंबल और यमुना नदी पर पुल बनाए जाने का काम चल रहा है। यह दोनों पुल 31 मार्च तक तैयार हो जाएंगे। - भुवनेश सिंह, एक्जीक्युटिव इंजीनियर उत्तर-मध्य रेलवे